लखनऊ, (श्रीजी एक्सप्रेस)। उत्तर प्रदेश के इटावा सफारी में दो शेरनी गौरी तथा जेनिफर कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। दोनों को आइसोलेट कर दिया गया है। सफारी प्रशासन के अनुसार दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है। इटावा सफारी के डायरेक्टर के के सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल से शेरनी गौरी व जेनिफर को बुखार आ रहा था। जांच के लिए रक्त व मल के नमूने तीन मई को आईवीआरआई बरेली भेजे गए थे। छह मई की शाम को दोनों शेरनियों में कोरोना होने की पुष्टि की गई। दोनों शेरनियों को आइसोलेशन में रखा गया है। विशेषज्ञों के परामर्श के अनुसार शेरनियों का इलाज किया जा रहा है। डायरेक्टर ने बताया है कि दोनों शेरनियों की हालत स्थिर है। हैदराबाद और फिर इटावा में शेर कोरोना संक्रमित मिलने के बाद लायन सफारी, कार्बेट पार्क और चिड़ियाघरों में कोविड गाइडलाइन के तहत सतर्कता बढ़ा दी गई है।
Related Articles
मथुरा और ब्रज विकास में दूर नहीं रहेंगे, भगवान के दिव्य दर्शन होंगे: मोदी
मीराबाई की जयंती पर शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बातः मोदी श्रीकृष्ण से लेकर मीराबाई तक गुजरात से एक अलग ही रिश्ता: मोदी ब्रज की रज रज में राधा रानी रमी हुई, कण कण में श्रीकृष्ण समाए : मोदी डॉ. कमलकांत उपमन्यु मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ के तत्वावधान में आयोजित ब्रज रज उत्सव […]
सुप्रीम न्यायालय ने कोविड-19 महामारी से निपटने में मदद के लिए 12 सदस्यीय टास्क फोर्स का गठन किया
नई दिल्ली (श्रीजी एक्सप्रेस)। उच्चतम न्यायालय ने कोविड-19 महामारी से निपटने में लोक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया में मदद के लिए 12 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यबल का गठन किया है। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कार्यबल बनाने का उद्देश्य राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण […]
लगातार तीसरी बार प. बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए विमान बनर्जी
कोलकाता, (श्रीजी एक्सप्रेस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा के लगातार तीसरी बार अध्यक्ष के तौर पर विमान बनर्जी का चुनाव हुआ है। बिना किसी प्रतिद्वंदिता के वह विधानसभा अध्यक्ष बने हैं। तृणमूल कांग्रेस ने पहले ही उन्हें अध्यक्ष बनाने की घोषणा कर दी थी। शनिवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव का […]