राज्य राष्ट्रीय

तीन लोक से न्यारी मथुरा में ट्रपल इंजन की सरकार बरकरार

 भाजपा के विनोद बने मेयरबसपा दूसरे स्थान पर, कुल आठ प्रत्याशियों के बीच था मुकाबला

मथुरा(सुनील शर्मा/श्रीजी एक्सप्रेस)। कान्हा की नगरी में कमल की खिलखिलाहट बरकरार है। निकाय चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी का दबदबा कायम रहा। भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा प्रत्याशी राजा मोहतिम अहमद को एक लाख से अधिक मतों से पराजित किया। जीत का यह अंतर मैदान में रहे अन्य सात प्रत्याशियों को मिले कुल मतों से कुछ ही कम है। नगर निगम मथुरा वृंदावन के मेयर पद के 18 राउंड की काउंटिंग हुई। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल को विजय घोषित कर दिया गया। अंतराउंड की गिनीती पूरी होने के बाद बीजेपी प्रत्याशी विनोद अग्रवाल को 145720, सपा प्रत्याशी तुलसीराम शर्मा को 11922, बसपा प्रत्याशी राजा मोहतिम अहमद को 35191, कांग्रेस प्रत्याशी श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू को 35173, कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार रावत को 30247, आप प्रत्याशी प्रवीन भारद्वाज को 7187, निर्दलीय रमेश सैनी 6154 तथा राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी प्रत्याशी बबीता 3435 को मत मिले। मथुरा में 18वें राउंड की गिनती पूरी हो गई है। भाजपा के मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल 1 लाख 10 हजार 529 वोटों से जीत दर्ज की। इन्होंने अपने प्रतिद्धंदी बसपा के मेयर प्रत्याशी राजा मोहतिम अहमद को हराया है। नगर निगम के मतों की गिनती के लिए 68 टेबल लगाई गई थी। जिसमें से 34 टेबल पार्षद के लिए बनाई गई है। नगर निगम में मेयर के अलावा 70 वार्ड हैं। यहां दो वार्डों में निर्विरोध पार्षद चुन लिए गए थे।

जीत के अंतर में सिमट गए सभी प्रतिद्वंदी
नगर निगम में 38 प्रतिशत के करीब मतदान हुआ था, कुल 277073 मतों की गिनती की गई। जिसमें नोटा पर 1930 मत पडे जबकि 15 मतों को अस्वीकृत कर दिया गया। नगर निगम मेयर पद के लिए कुछ आठ प्रत्याशी मैदान में थे। विनोद अग्रवाल को कुल 145720 मत मिले। जबकि बाकी के सात प्रत्याशियों को 129309 मत मिले। शेष सात प्रत्याशियों को मिले कुल मत जीत के अंतर से कुछ ही अधिक हैं। अगर हारे निकटतम प्रत्याशी के मतों को न जोडा जाए तो शेष छह प्रत्याशियों को मिले कुछ मतों की संख्या एक लाख तक भी नहीं पहुंची। बाकी के सभी छह प्रत्याशियों को कुल 94 हजार 118 मत ही मिले हैं।
मुझे जीत का विश्वास था: विनोद अग्रवाल
चुनाव परिणाम आने के बाद विनोद अग्रवाल ने कहा कि जनता जनार्दन का जिस तरह से आशीर्वाद मिल रहा था मुझे उम्मीद थी कि मैं बड़े बहुमत से इस चुनाव को भारतीय जनता पार्टी की ओर से जीत रहा हूं। सभी साथी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बड़ा योगदान मेरी जीत में रहा। पिछले छह साल में बहुत विकास हुआ है और बहुत विकास होना बाकी है।
नगर निगम सदन में भी रहेगा भाजपा का दबदबा
नगर निगम पार्षद चुने जाने में भी भारतीय जनता पार्टी का दबदबा रहा। वार्ड नम्बर एक से किरन देवी आजाद समाज पार्टी, वार्ड नम्बर दो से मोनिका आजाद समाज पार्टी, वार्ड नम्बर तीन से रजनी पत्नी दिनेश निर्दलीय, वार्ड नम्बर चार से कविता पत्नी सत्य प्रकाश बसपा, वार्ड नम्बर पांच से हनुमान गुर्जर भाजपा, वार्ड नम्बर छह से रबुदा रालोद, वार्ड नम्बर सात से पुष्पा देवी बसपा, वार्ड नम्बर आठ से सोनिया निर्दलीय, वार्ड नम्बर नौ से सुमित गौतम भाजपा, वार्ड नम्बर दस से बबित सैनी निर्दलीय, वार्ड नम्बर 11 से शशि निर्दलीय, वार्ड नम्बर 12 से पूजा भाजपा, वार्ड नम्बर 13 से मंजू भाजपा, वार्ड नम्बर 14 से यतेंद्र कुमार निर्दलीय, वार्ड नम्बर 15 से जितेंद्र सिंह भाजपा, वार्ड नम्बर 16 से गुलशन पुत्र छगन लाल बसपा, वार्ड नम्बर 17 से ब्रजेश खरे भाजपा, वार्ड नम्बर 18 से विकास दिवकार भाजपा, वार्ड नम्बर 19 से प्रदीप कुमार भाजपा, वार्ड नम्बर 20 से देवेंद्र कुमार भाजपा, वार्ड नम्बर 21 से राजू निर्दलीय, वार्ड नम्बर 22 से नजारा बेगम सपा, वार्ड नम्बर 23 से सुभाष भजपा, वार्ड नम्बर 24 से अंकुल निर्दलीय, वार्ड नम्बर 25 से ओमवती निर्दलीय, वार्ड नम्बर 26 से पुनीत बघेल कांग्रेस, वार्ड नम्बर 27 से राजेन्द्र भाजपा, वार्ड नम्बर एक से 28 कृष्णा चैधरी भाजपा, वार्ड नम्बर 29 से राकेश बसपा, वार्ड नम्बर 30 से चंदन आहूजा निर्दलीय, वार्ड नम्बर 31 से मुन्ना मलिक सपा, वार्ड नम्बर 32 से हेमलता राष्ट्रीय लोकदल, वार्ड नम्बर 33 से अभिजीत उर्फ अनील चैधरी भाजपा, वार्ड नम्बर 34 से माधवी भाजपा, वार्ड नम्बर 35 से तरूण भाजपा, वार्ड नम्बर 35 से राकेश भाटिया भाजपा, वार्ड नम्बर 37 से राजीव कुमार भाजपा, वार्ड नम्बर 38 से सुरेश निषाद बसपा, वार्ड नम्बर 39 से पूनम तिवारी भाजपा, वार्ड नम्बर 40 से धनन्जय सिंह लोदी भापजा, वार्ड नम्बर 41 से डोली पूनिया निर्दलीय, वार्ड नम्बर 42 से मौ.अवरार कांग्रेस, वार्ड नम्बर 43 से लीला प्रधान रालोद, वार्ड नम्बर 44 से निरंजन सिंह निर्दलीय, वार्ड नम्बर 45 से उमा दीक्षित भाजपा, वार्ड नम्बर 46 से राजवीर चैधरी भाजपा, वार्ड नम्बर 47 से रेनू चैधरी कांग्रेस, वार्ड नम्बर 48 से लक्ष्मण सैनी निर्दलीय, वार्ड नम्बर 49 से मनोज शर्मा निर्दलीय, वार्ड नम्बर 50 से शशांक शर्मा भाजपा, वार्ड नम्बर 51 से मुकेश सारस्वत भाजपा, वार्ड नम्बर 52 से सरस्वती देवी, वार्ड नम्बर 53 से धनजय सिंह कांग्रेस, वार्ड नम्बर 54 से तेजवीर सिंह, वार्ड नम्बर 55 से विवेक पारासर, वार्ड नम्बर 56 से नीनू वर्मा भाजपा, वार्ड नम्बर 57 से प्रियंका चैधरी निर्दलीय, वार्ड नम्बर 58 से नीलम गोयल भाजपा, वार्ड नम्बर 59 से पुष्पा देवी भाजपा (निर्विरोध), वार्ड नम्बर 60 से नीरज वशिष्ठ भाजपा (निर्विरोध), वार्ड नम्बर 61 से रचना पाठक भाजपा, वार्ड नम्बर 62 से रूप किशोर भाजपा, वार्ड नम्बर 63 से संजय अग्रवाल भाजपा, वार्ड नम्बर 64 से बालकिशन चतुर्वेदी भाजपा, वार्ड नम्बर 56 से संतोष पाठक कांग्रेस, वार्ड नम्बर 66 से पंकज अरोड़ा निर्दलीय, वार्ड नम्बर 67 से राधाकृष्ण पाठक भाजपा, वार्ड नम्बर 68 से कुलदीप भाजपा, वार्ड नम्बर 69 से घनश्याम चैधरी कांग्रेस तथा वार्ड नम्बर 70 से वैभव अग्रवाल भाजपा विजयी हुए हैं।

नगर पंचायतों में निर्दलीय पडे भारी, कहीं जीते कहीं दिग्गजों के समीकरण बिगाडे
निर्दलीयों ने दी कडी जीत, कई जगह अप्रत्याशित रहे परिणाम

निकाय चुनावों में नगर पंचायत और नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कडी टक्कर देखने को मिली। निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव को रोचक मना दिया। कई जगह जीत हासिल की तो कई जगह समीकरणों को बिगाड़ कर रख दिया जिससे अप्रत्याशित चुनाव नतीजे सामने आये। गोवर्धन में निर्दलीय प्रत्याशी प्रभा देवी पत्नी मनीष लम्बरदार अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पर बडी जीत हासिल की। राधाकुंड से रामफल मुंशी ने 381 मतों से जीत हासिल की, बरसाना से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी विजय देवी पत्नी पदम फौजी 981 मतों से जीतीं। कोसीकला नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी धर्मवीर अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष पद पर विजयी रहे। चौमुहां नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी सुषमा सिसौदिया 121 वोट से विजय हुईं। महावन नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी सुशील कर्दम की पत्नी 82 मतों से विजय रहीं। बलदेव में निर्दलीय प्रत्याशी डा.मुरारीलाल अग्रवाल ने जीत हासिल की। उन्हेंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 107 वोटों से पराजित किया। राया नगर पंचायत से निर्दलीय राजकुमार अग्रवाल ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। इन्होंने अपने भाजपा के निकटतम प्रतिद्वंदी को 1450 वोटों से पराजित किया। नगर पंचायत फरह में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी शालिग्राम ने अपने निकटतम प्रत्याशी पर 281 मतों से जीत हासिल की। गोकुल में संजय दीक्षित लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पर जीत हासिल करने में कामयाब रहे। सौंख नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी योगेश लम्बर अपने निकटतम प्रत्याशी को 1176 मतों से पराजित करने में सफल रहे। खबर लिखे जाने तक नंदगांव से रालोद प्रत्याश अपने निकटतम प्रत्याशी से आगे चल रहा था। छाता नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर बसपा प्रत्याशी लक्ष्मी देवी अपने निकटतम प्रत्याशी को 401 मतों से पराजित किया।

www.shreejiexpress.com

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *