राज्य राष्ट्रीय

मथुरा और ब्रज विकास में दूर नहीं रहेंगे, भगवान के दिव्य दर्शन होंगे: मोदी

  • मीराबाई की जयंती पर शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बातः मोदी
  • श्रीकृष्ण से लेकर मीराबाई तक गुजरात से एक अलग ही रिश्ता: मोदी
  • ब्रज की रज रज में राधा रानी रमी हुई, कण कण में श्रीकृष्ण समाए : मोदी

डॉ. कमलकांत उपमन्यु

मथुरा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ के तत्वावधान में आयोजित ब्रज रज उत्सव और मीराबाई के 525 वें जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मथुरा पहुंचे। प्रधानमंत्री सबसे पहले श्री कृष्ण जन्म स्थान पर दर्शन करने के लिए पहुंचे। यहां गर्भगृह में पूजा की। पीएम मोदी जन्मस्थान पहुंचने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। यहां से पीएम मोदी ब्रजरज उत्सव में पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान कृष्ण से लेकर मीरा बाई तक का गुजरात से एक अलग रिश्ता रहा है। मथुरा के कान्हा गुजरात जाकर ही द्वारकाधीश बने थे… मीरा की भक्ति बिना वृंदावन के पूरी नहीं होती है। उनका अंतिम समय भी गुजरात में ही बीता था। पीएम मोदी ने कहा कि मथुरा और ब्रज विकास में दूर नहीं रहेंगे। यहां पर भी भगवान के दर्शन दिव्य रूप में होंगे। ब्रज रज महोत्सव विकास की धारा में अपना प्रकाश बिखेर रही है। यह क्षेत्र कान्हा की लीलाओं से जुड़ा है। भारत का प्रयास है कि इस पूरे इलाके का विकास करें। ब्रज क्षेत्र में देश में हो रहे बदलाव गौरव चेतना का प्रतीक है। भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्त संत मीराबाई का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणाशक्ति है। मथुरा की पावन धरा पर संत मीराबाई की 525वीं जन्म जयंती के उत्सव में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है! पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए इस समारोह में आना एक और वजह से भी विशेष है। भगवान श्रीकृष्ण से लेकर मीराबाई तक गुजरात से एक अलग ही रिश्ता रहा है। यह मथुरा के कान्हा गुजरात जाकर ही द्वारकाधीश ही बने थे। राजस्थान से आकर मथुरा में आने वाली मीराबाई ने भी अपना अंतिम जीवन गुजरात में ही बीताया था। पीएम मोदी ने कहा कि यहां पर ब्रज और ब्रजवासियों का दर्शन मिला है। कहा कि यहां वही आता है जिसे श्रीकृष्ण बुलाते हैं। यह कोई साधारण धरती नहीं है। ब्रज लालजी और लाडली जी के प्रेम का साक्षात अवतार है। ब्रज की रज रज में राधा रानी रमी हुई हैं। कण कण में श्रीकृष्ण समाए हुए हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण कहकर अपने संबोधन की शुरुआत की। इसके बाद लोगों से विलंब से आने के लिए क्षमा मांगी। कहा कि राजस्थान के चुनावी मैदान में था। वहां से भक्ति के माहौल में आया हूं।

  • पीएम के नेतृत्व में नए भारत का दर्शनः सीएम योगी

। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले साढ़े नौ सालों में देश ने एक नए भारत का दर्शन किया है। इस नए भारत का वैश्विक मंच पर सम्मान बढ़ा है। आज दुनिया पलक पावड़े बिछाकर स्वागत करती हैं। इस नए भारत के रूप में एक विकसित भारत का नक्शा दुनिया के सामने पेश करता है। एक भारत है और श्रेष्ठ भारत है। यह नया भारत अपनी विरासत पर गौवर की अनुभूति भी करता है और आने वाली पीढ़ी के लिए नई प्रेरणा भी देता है। सीएम योगी ने कहा कि जो कभी नहीं हो सकता था वह अयोध्या में पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। अब 22 जनवरी का इंतजार कर रहा है। अब मीराबाई की स्मृति में डाक टिकट जारी करने यहां आए हैं। संत मीराबाई श्रीकृष्ण की अनंन भक्त थीं। उनके जन्मोत्सव पर पीएम मोदी का यहां आना हम लोगों के लिए गर्व का विषय है।

  • पीएम मोदी के कारण मीराबाई के नाम पर कार्यक्रमः हेमामालिनी

मथुरा की सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा कि सांसद बनकर जबसे यहां आई हूं मैंने देखा कि साधु संतों का इतना भव्य स्थान बना हुआ है। मुझे दुख हुआ कि मीरबाई के लिए यहां कुछ भी नहीं बना है। मेरे आग्रह पर पीएम मोदी यहां आए और मीराबाई के लिए इतना भव्य कार्यक्रम हो रहा है।

  • संत मीराबाई की स्मृति में डाक टिकट और सिक्का का विमोचन

पीएम मोदी ने संत मीराबाई की स्मृति में स्मारक डाक टिकट और सिक्का का विमोचन किया। विशेष सिक्का कई धातुओं के मिश्रण से बना है। 525वीं जयंती पर इस सिक्का का कीमत भी 525 रुपए रखी गई है। इस दौरान मीराबाई की जीवन पर एक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। सिक्के के एक तरफ अशोक स्तंभ के नीचे मूल्य 525 रुपये लिखा होगा। दूसरी तरफ मीराबाई का चित्र होगा। इस सिक्के के ऊपर हिंदी तथा नीचे अंग्रेजी में संत मीराबाई की 525वीं जयंती लिखा होगा।सीएम योगी व हेमा ने भेंट किया स्मृति चिन्ह

पीएम मोदी के ब्रज रस कार्यक्रम में पहुँचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ठाकुर जी का स्मृति चिन्ह भेंट किया और सांसद हेमा मालिनी ने मीरा बाई की मूर्ति भेंट की गयी।

  • पहले किए श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मथुरा आकर सर्वप्रथम श्रीकृष्ण जन्म स्थान पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ उप्र की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे। जन्म स्थान के सचिव कपिल शर्मा व सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को गर्भ गृह में एवं भागवत भवन में श्री राधा कृष्ण के सुंदर विशाल मूर्ति के दर्शन कराये।

  • सांसद हेमामालिनी ने किया मीरा बाई का मंचन

इस विशाल कार्यक्रम में मथुरा जिले की सांसद एवं देश की प्रख्यात अभिनेत्री श्रीमती हेमा मालिनी ने कलाकारों के साथ मीरा बाई पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। सांसद हेमा मालिनी की मीरा के स्वरूप में मनमोहन अपनी भावमयी में प्रस्तुति को सभी ने खूब सराहा।

  • ये रहे मंच पर उपस्थित

ब्रजराज महोत्सव के मंच पर उप मुख्यमंत्री उप्र केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री उप्र सरकार ठाकुर जयवीर सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी, राज्यमंत्री उप्र सरकार संदीप सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा, पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, मेघश्याम सिंह, एमएलसी ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी आदि उपस्थिति थे।

  • पीएम की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, सादे कपड़ों में तैनात रहा खुफिया तंत्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। सादा कपड़ों में खुफिया तंत्र एवं पुलिस फोर्स तैनात है। हर क्षेत्र एवं आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। दोपहर बाद श्रद्धालुओं की संख्या कम होने लगी। श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र एवं परिसर में काफी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। खुफिया एजेंसी के अधिकारी भी अलर्ट रहे। परिसर में चारों तरफ एवं शाही ईदगाह क्षेत्र में भी पुलिस अलर्ट रही। दोपहर बाद सुरक्षा के चलते पुलिस एवं विभिन्न सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों द्वारा जन्मभूमि के एक-एक कोने पर नजर रखी। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा श्रद्धालुओं पर भी नजर रख जा रही है। परिसर में श्रद्धालु कम और पुलिस फोर्स अधिक दिखाई दी। यहां हर अधिकारी एवं कर्मचारी अलर्ट रहा। जैसे-जैसे समय नजदीक आता रहा वैसे-वैसे सख्ती होती रही। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष पूर्व डीजीपी श्री शैलजाकांत मिश्रा एवं विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रताप सिंह जिले के जिलाधिकारी श्री शैलेंद्र सिंह आईजी दीपक कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कृष्ण पांडे कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था मुस्तैद रहे।

www.shreejiexpress.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *